Skip to main content

ओलंपिक दिवस व विश्व हैंडबाॅल दिवस मनाया

जिला ओलंपिक संघ के द्वारा फ्लड लाइट हैंडबाॅल ग्राउंड महासमुंद में विश्व ओलंपिक दिवस एवं विश्व हैंडबाॅल दिवस मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश हैंडबाॅल संघ के नवनियुक्त चेयरमैन विनोद चंद्राकर थे। अध्यक्षता भागीरथी चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद ने की। विशेष अतिथि कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के जिलाध्यक्ष निर्मल जैन, अभिषेक बाफना, मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी महासमुंद उपस्थित थे। जिला हैंडबाॅल संघ के सचिव सयैद इमरान अली ने बताया कि सबसे पहले अतिथियों ने महासमुंद जिला हैंडबाल के सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वरिष्ठ एवं सीनियर खिलाड़ियों के मध्य एक हैंडबाल का शो मैच का उद्घाटन किया। जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार एवं हैंडबाल संघ के वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं बास्केटबाल के वरिष्ठ खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासमुंद जिला ओलंपिक संघ के सदस्यों के द्वारा महासमुंद मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों को अभ्यास में आने वाली समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ny2dBP
via

Comments