Skip to main content

कोरोना मरीज के संपर्क में आया टैक्सी चालक, हड़कंप

रायपुर एयरपोर्ट से 25 मई को एक टैक्सी ड्राइवर ने सवारी को अंबिकापुर छोड़ा था। जिस सवारी को उसने अंबिकापुर छोड़ा, वह बाद में कोरोना पॉजिटिव निकला। बुधवार को यही टैक्सी ड्राइवर ने दोपहर 1 बजे अपनी टैक्सी से रायपुर से भानुप्रतापपुर सवारी लाकर छोड़ा।
इसके बाद वह वापस रायपुर के लिए निकल गया। ड्राइवर द्वारा भानुप्रतापपुर में किसे लाकर छोड़ा गया है इसकी जानकारी अब तक नहीं लग पाई है। इसके चलते पूरे नगर में हड़कंप मचा हुआ है। ड्राइवर के मोबाइल नंबर पर संपर्क किए जाने पर उसका मोबाइल भी बंद बता रहा है। इसके चलते नगर में किसे लाया था इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। अब स्वास्थ्य विभाग भी उस यात्री की पड़ताल में जुट गई है, जिसे ड्राइवर ने छोड़ा है। सीएमएचओ डॉ जेएल उइके ने बताया अंबिकापुर के एक व्यक्ति को पॉजिटिव आया है। इसके संपर्क में रहे चालक बुधवार को भानुप्रतापपुर में रायपुर से सवारी छोडऩे आया था। उस यात्री का पता लगाया जा रहा है। उसे क्वारेंटाइन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37jcMC1
via

Comments