Skip to main content

क्वारेंटाइन पूरा करने पर उपहार में दिए पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दंतेवाड़ा में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिले के एसपी कार्यालय में सीआरपीएफ डीआईजी डीएन लाल, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल सहित अन्य ने मिलकर पौध रोपण किया। सीआरपीएफ डीआईजी ने कहा कि क्षेत्र में तैनात सभी बटालियन की हर कम्पनियों में आज से पौधे रोपण की शुरुआत हुई है। बारिश के पहले 10000 पौध रोंपगेे। क्वारेंटाइन सेंटर में भी पौधरोपण कराया गया।
इधर झोडियाबाडम के महिला आजीविका परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने एक नई पहल की। हालही में बनाए गए गोबर के गमलों में लगाए नर्सरी पौधे का रोपण किया। इस परिसर में मुनगा व आम के पौधे रोपित किए। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने पौध रोपण का महत्व बताया। ज़िला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gifted plants on completion of quarantine


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h0LG7c
via

Comments