अस्पताल मार्ग में सोनी मेडिकल के सामने बाइक तथा मोपेड में भिड़ंत हो गई। शराब दुकान की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने सब्जी बेचकर लौट रहे बालक की मोपेड को ठोकर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया। मोपेड सवार बालक के सिर में गंभीर चोटें आई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कक्षा सातवीं के छात्र सत्यम पांडे 14 वर्ष ने शनिवार को दोपहर को मोपेड में सब्जी का एक कैरेट लेकर अस्पताल के पीछे स्थित अपने घर वापस आ रहा था। बालक की मोपेड के पीछे पीछे उसके पिता गणेश पांडे दूसरी बाइक में जा रहे थे। इसी समय विपरीत दिशा से बाइक में दो लोग आ रहे थे।बालक जैसे ही अपने घर की ओर मुड़ा तेज गति बाइक ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार खुद भी गिर गए। उनकी बाइक में रखी शराब की बोतल भी फूट गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मची तो मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार दोनों फरार हो गए। मोपेड सवार बालक को सिर में गंभीर चोटें आई थी। महतारी एक्सप्रेस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया जहांबालक का इलाज शुरू किया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद हेमलता नाग पहुंची तथा बाइक चालकों को पकडऩे की मांग की।
आसपास के टीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थाना प्रभारी शशिकला उइके ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों की तलाश की जा रही है। दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हंै। जल्द अज्ञात बाइक सवारों को पकड़ा जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cUj4Ju
via
Comments
Post a Comment