महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए सरकार ने महतारी एक्सप्रेस की सुविधा दी है लेकिन शनिवार को दोरनापाल में बार-बार कॉल करने के बाद भी 102 के समय पर नहीं पहुंचने पर एक नवजात की मौत इलाज के लिए ले जाते समय ऑटो में हो गई। दोरनापाल के वार्ड 9 में रहने वाली श्याम सुनानी की पत्नी को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर पति श्याम ने 102 नंबर पर कॉल किया। कई बार कॉल करने के बावजूद कोई रिस्पांस नहीं मिला। महिला ने आंगन में ही बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की हालत नाजुक देख श्याम ने फिर से 102 पर कॉल लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। जिसके चलते मजबूर पिता aने जच्चा-बच्चा को अस्पताल तक पहुंचाने निजी खर्च पर ऑटो का सहारा लिया। अस्पताल जाते वक्त रास्ते में ही नवजात की मौत हो गई।
करेंगे शिकायत: ग्रामीण
वहीं मजबूर पिता ने भी कॉल सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगाते कहा कि इस मामले की शिकायत वह कलेक्टर से करेगा। इधर महतारी सेवा के जिला प्रबंधक योगेश वर्मा ने कहा कि 102 काल सेंटर के कर्मचारियों से ग्रामीण की बात नहीं हो पाई। जिसके चलते उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाई। कॉल सेंटर के कर्मचारियों ने किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XDFAlj
via
Comments
Post a Comment