Skip to main content

सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश के लिए आज से जमा लेंगे आवेदन

सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 22 जून से एडमिशन फॉर्म जमा लिए जाएंगे। इसके लिए कक्षावार तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। प्राइमरी के फॉर्म सुबह 10.30 से 12 बजे तक लिए जाएंगे। इसके बाद 3.30 बजे तक हाईस्कूल की कक्षाओं के फॉर्म लिए जाएंगे।

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्कूल प्रबंधन की ओर से पालकों को सामाजिक दूरी का पालन करने मास्क लगाकर ही आने कहा गया है। भीड़ नहीं लगाने की समझाइश दी गई है। भीड़ से बचने ही कक्षावार तिथि निर्धारित की गई है। पहली बार खुल रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एडमिशन को लेकर पालकों में भारी उत्साह है। लगभग एक हजार फॉर्म लिए गए हैं। हालांकि सीटें निर्धारित हैं। प्रत्येक कक्षा में सिर्फ 40 स्टूडेंट लिए जाएंगे।

प्राचार्य आशा मेनन ने बताया कि 25 जून तक फॉर्म जमा करना होगा। इसके बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद निर्धारित मापदंड के तहत एडमिशन शुरू करेंगे। प्राचार्य ने बताया कि शासन स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षकों की कमी होने के बाद संविदा में भी नियुक्ति की जानी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ylw0nF
via

Comments