Skip to main content

लिमिटेड लोगों को ही एंट्री, प्रोडक्ट छूना बैन शोरूम ने AC रखा बंद, हर घंटे सैनिटाइजेशन

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम शहर में कई तरह की सावधानियों के साथ शुरू हुए।एसी और फ्रिज खरीदने पहुंची तीन फैमिली के साथ हमारे रिपोर्टर भी निकले ये जानने कि कैसा रहा उनका शॉपिंग एक्सपीरियंस, पढ़िए हमारी लाइव रिपोर्ट.

एक महीने पहले बिगड़ गई थी एसी, अब मिलेगी ठंडक
राजेश के घर की एसी महीनेभर पहले बिगड़ गई थी। फिर बन ही नहीं सकी। एसी खरीदने जैसे ही वो शाेरूम पहुंचे, गार्ड ने गेट ओपन कर दिया। हैंड सैनेटाइज कराने के बाद स्टाफ उन्हें एसी के सेक्शन में ले गया। यहां एक समय में सिर्फ दो कस्टमर को एंट्री दी जा रही थी। सोशल डिस्टेंसिंग के कारण लिमिटेड लोगों को एंट्री गई। प्रोडक्ट छूने की मनाही थी। राजेश ने कार्ड पेमेंट की। काउंटर पर कुछ व्यक्ति कैश पेमेंट कर रहे थे, ये रकम अलग बॉक्स में रख रहे थे, ये दो दिन बाद यूज करेंगे।

35 दिन बाद मिलेगा ठंडा पानी

शोरूम का गेट ओपन रखा गया है, ताकि कस्टमर को गेट खोलने के लिए हैंडल टच न करना पड़े। गार्ड ने हैंड सैनेटाइज करने के बाद सौरभ साहू को एंट्री दी। उन्होंने बताया 35 दिन से घर का फ्रिज खराब है। ठंडा पानी तक नहीं पी पा रहे। फ्रिज के सेक्शन में गए तो वहां सैनेटाइजेशन जारी था। संक्रमण से बचने शोरूम में एसी भी बंद रखी गई है। सौरभ ने 15 से ज्यादा मॉडल के फ्रिज देखे। जिसे वे लेने का मन बना चुके थे, वही मॉडल छूने दिया गया। शोरूम ने काउंटर पर ही लिख रखा है- किसी प्रोडक्ट को हाथ न लगाएं।

गर्मी में बीते 60 दिन, अब पूरी हो सकी AC खरीदने की ख्वाहिश

दुष्यंत देवांगन ने अप्रैल में एसी खरीदने की प्लानिंग की थी। लॉकडाउन के कारण 60 दिन गर्मी में बिताने पड़े। अब जाकर एसी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकी। वे जैसे ही शोरूम के गेट पर पहुंचे खुद जेब से सैनेटाइजर निकालकर हाथ साफ कर लिया। एक स्टाफ उन्हें एसी दिखा रहा था, तब दूसरा स्टाफ चेयर सैनेटाइज कर रहा था। 10 से ज्यादा मॉडल देखने और प्राइज ठीक लगने के बाद दुष्यंत ने एसी सलेक्ट की। कार्ड पेमेंट की और बिल की कॉपी ईमेल पर मांग ली।

सुरक्षा के लिए बरत रहे ये सावधानियां

  • मास्क पहनने और हैंड सैनैटाइज के बाद ही शोरूम में दे रहे एंट्री।
  • बेवजह कोई भी प्रोडक्ट छूने की सख्त मनाही।
  • एक साथ एक ही फैमिली के दो कस्टमर को ही दे रहे एंट्री।
  • हर दो घंटे में शोरूम कर रहे सैनिटाइज।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Limited people entry, touching the product Bain showroom closed AC, sanitization every hour


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ar5EHw
via

Comments