ग्राम पंचायत कोदापाखा के आश्रित पारा बोकराटोला में सन 2005-06 में सार्वजनिक तालाब निर्माण कराया गया है। निर्माण के दौरान गहराइ कम रखने के चलते इसमें पानी नहीं रूक पा रहा है। बारिश के 4 से 5 माह ही तालाब में पानी रहता है। इसके बाद तालाब सूख जाता है। इसके चलते गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को परेशानी होती है। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने 22 अप्रैल को प्रमुखता से खबर छापी थी। इसे विभाग ने गंभीरता से लेते हुए बोकराटोला सार्वजनिक तालाब गहरीकरण के लिए 9 लाख 4 हजार 33 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। तालाब गहरीकरण होने से तालाब में जलभराव अधिक होगा। पालतू जानवरों को पीने के लिए उपलब्ध होगी और पारावासियों को निस्तारी करने के लिए सुविधा होगी।
ग्रामीण सुनता नरेटी, समरथ, चंपालाल, सुखनाथ, किशोर ने कहा सार्वजनिक तालाब मेंगहरा कम होने के कारण जलभराव कम होता था। इसके चलते गर्मी में पानी सूख जाता था। तालाब गहरीकरण के लिए पुन: राशि स्वीकृत करना सराहनीय है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UAAtRg
via
Comments
Post a Comment