रविवार को जिले में मिले छह कोरोना पॉजिटिव में से 2 ने जिले की घबराहट बढ़ा दी है। वजह यह कि इनमे से एक सेक्टर-9 के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में तैनात प्रशिक्षु डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दूसरा सेक्टर-6 निवासी पॉजिटिव मरीज सिविक सेंटर घूमने के साथ ही दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते रहा। रविवार की शाम रिपोर्ट आने के बाद हुई ट्रेसिंग में इन दोनों केस के बारे में जानकारी मिली है। यही प्रशिक्षु डॉक्टर ने जहां अपनी ट्रैवलिंग हिस्ट्री छिपाने की कोशिश की, वहीं सेक्टर-6 का पॉजिटिव मरीज अस्पताल शिफ्ट कराने गई टीम को आस-पास घूमते मिला। शेष चार केस में से एक कैंप-2, दूसरा रिसाली, तीसरा नेहरू नगर और चौथा सेक्टर-6 के अग्रसेन भवन में बीएसएफ के लिए बनाए गए अस्थाई इस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन सेंटर में मिला है।
उन दो केस को जानिए जिन्होंने क्यों बढ़ाई घबराहट
20 दिन पहले यूपी से लौटा 3 दिन पहले जांच कराई
सेक्टर-6 में मिला 23 वर्षीय कोरोना पॉजिटव मरीज 20 दिनों पहले यूपी से लौटा है। रिपोर्ट आने से पहले तक वह बीएसएनएल में नौकरी करने वाली अपनी मां को ऑफिस भी छोड़ने जाता रहा है। यही नहीं दोस्तों के साथ सिविक सेंटर घूमने के साथ ही पास के ग्राउंड में क्रिकेट भी खेला है। इस तरह से इसके कांटेक्ट में आने वालों की संख्या 100 के पार है।
50 से ज्यादा लोगों से मिला प्रशिक्षु डॉक्टर..
सेक्टर-9 के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में सेवाएं दे रहे 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर(डीएनबी स्टूडेंट) 50 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आए हैं। जिस डिपार्टमेंट वह सेवाएं दे रहे थे, वहां आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को जोड़ दें तो कांटेक्ट में आने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। सेक्टर-9 प्रशासन ने रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में सेवाएं देने की पुूष्टि की है।
चिंता का कारण बने नए मिले ये दोनों केस
1. रिसाली के केस की सिर्फ स्थानीय ट्रैवलिंग हिस्ट्री..: रिसाली सेक्टर में डीपीएस स्कूल के पीछे मिले 18 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज ने चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि उसकी ट्रेवलिंग हिस्ट्री शहर में ही रही है। सर्दी, खांसी, जुकाम होने से पहले वह सिर्फ साइकलिंग के लिए नेवई डैम जाने के साथ ही मरोदा में रहने वाले अपने नाना के यहां गया है। इस दौरान कहां से संक्रमित हुआ, उस सोर्स का पता नहीं चल पा रहा है।
2. नेहरू नगर में मिला केस का ट्रेस नहीं हो पाया..:रविवार को नेहरू नगर में मिला पॉजिटिव केस देर रात तक ट्रेस नहीं हो पया। सैंपल देने के समय उसने जो मोबाइल नंबर दिया था, वह स्वीच ऑफ होने से परेशानी खड़ी हुई। क्षेत्री पार्षद भी काफी मशक्कत के बाद इसी मरीज का पता नहीं लगा पाए। शनिवार को दुर्ग में मिला एक और मरीज दिए एड्रेस पर नहीं मिला था।
शेष दो केस हॉट स्पॉट रहे स्थानों से लौटे..
1. कैंप-2, 13 साल की बच्ची..: 13 माह की बच्ची अपनी मम्मी और दो बहनों के साथ ईद में नानी के घर कोरबा गई थी। करीब दो माह बाद 11 जून को चारों वहां से लौटे और पिता ने उसी दिन जिला-अस्पताल जाकर सबका सैंपल दिया। तबसे सभी अलग मकान में रह रहे हैं। एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
2.सेक्टर-6, बीएसएफ का जवान..: 49 वर्षीय बीएसएफ के जवान छुट्टी से लौटे हैं। नियमानुसार अन्य साथियों की तरह छुट्टी से लौटने के बाद क्वारेंटाइन सेंटर में रखकर उनकी भी जांच कराई गई थी। रविवार को रिपोर्ट आने के बाद कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया है। शनिवार को यहीं ठहरे 3 जवान पॉजिटिव आए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y2CyHE
via
Comments
Post a Comment