Skip to main content

नक्सलियों ने 8 वाहनों में लगाई आग

छत्तीसगढ़ के कोंटा से लगे आंध्रप्रदेश के चिंतूर मंडल में नक्सलियों ने शनिवार को ग्राम सरिवेल्ला से पांच किलोमीटर दूर आश्रित गाव वेंकटरामपुरम के पास चंद्रवंका नाले पर पुलिया निर्माण में लगे 8 वाहनों व मशीनों को आग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक 150 हथियार बंद नक्सलियों ने पहले तो सभी मजदूरो को धमकाया और सभी को एक तरफ जाने कहा।
उसके बाद मशीनों के डीज़ल टंकियों को फोड़ कर सभी को आग के हवाले कर दिया। आगजनी करने वाले कुछ नक्सली ड्रेस में और कुछ ग्रामीण वेशभूषा में थे। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक नक्सलियों ने पुल निर्माण का काम तुरंत बंद करने की चेतावनी भी दी। नक्सलियों ने जिन मशीनों में आगजनी की उनमें 2 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी, 1 पोकलेन, 1 आईचर, 1 ट्रक व एक एजोक्स मशीन शामिल है। इस पुलिया को शुरू हुए 1 वर्ष बीत गया था। साल भर बाद ठेकेदार ने फिर से निर्माण शुरु किया, जिसके कुछ दिनों बाद ही नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

सालभर से शांत बैठे थे
आंध्र प्रदेश के चिंतूर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 1 साल से नक्सलियों ने किसी घटना को अंजाम नहीं दिया था। साल भर पहले बंद के दौरान नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश रोडवेज की बस को रोककर उसमें आग लगाने की कोशिश की थी। एक बार फिर नक्सलियों ने यहां उत्पात मचाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naxalites set fire to 8 vehicles


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bxzcn9
via

Comments