प्रवासियों के लौटने के बाद बीते एक दो हफ्ते में रायपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। ज्यादातर केस आसपास के इलाके में पॉजिटिव सेंटर में रखे गए प्रवासियों के हैं। जिले के 460 क्वारेंटाइन सेंटर में अभी 3 हजार से ज्यादा लोग क्वारेंटाइन में रखे गए हैं। इन सभी के बारी-बारी से कोरोना टेस्ट भी किए जा रहे हैं। रायपुर शहर की बात करें तो यहां के 22 सेंटरों में 87 लोग ही क्वारेंटाइन हैं। हालांकि पुराने शहर में 3 हजार 896 लोग होम आइसोलेशन में हैं। ये वो लोग जो बीते हफ्तों में अन्य राज्यों और प्रदेश के ही अन्य जिलों से यात्रा करके शहर में आए हैं। अब तक पांच हजार 634 लोगों का क्वारेंटाइन खत्म हो चुका है। अब करीब सात हजार लोग ही ऐसे बचें जिनको अगले कुछ हफ्ते में क्वारेंटाइन की तय मियाद पूरी करनी है। रायपुर जिले में सबसे ज्यादा तिल्दा ब्लॉक में डेढ़ हजार लोग क्वारेंटाइन सेंटर में है। इसके बाद आरंग में 911 लोग हैं।

क्वारेंटाइन सेंटर से तीन भागे : नया रायपुर के राधास्वामी सत्संग व्यास के क्वारेंटाइन सेंटर से तीन लोग अपनी समय अवधि पूरी किए बिना भाग गए। वे जहां के रहने वाले हैं, उस इलाके की पुलिस को सूचना दे दी है। उन्हें खोजकर वापस क्वारेंटाइन किया जाएगा। पुलिस के अनुसार क्वारेंटाइन सेंटर में रोज वहां ठहरे लोगों की गणना की जाती है। मंगलवार को गणना के दौरान तीन व्यक्ति कम मिले। जांच करने पर पता चला मोहम्मद मुख्तयार आलम, प्रदीप कुमार और बीआर रजक सेंटर से गायब हैं। तीनों ही सुभाष नगर भनपुरी के निवासी हैं। तीनों के क्वारेंटाइन सेंटर में नहीं होने की सूचना तत्काल माना कैंप पुलिस थाने को आलोग कुमार नागपुरे ने दी। उसके बाद से उनकी खोजबीन की जा रही है।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YmqiR5
via
Comments
Post a Comment