Skip to main content

87 की जगह दे दिया 70 किलो चावल, करहीभदर राशन दुकान हुई निरस्त, सेल्समैन भी हुआ निलंबित

ग्राम करहीभदर की सरकारी राशन दुकान को निरस्त कर सेल्समैन हरिशंकर को 3 जून को निलंबित किया गया है। वजह यह है कि बीपीएल हितग्राहियों को 20 से 25 किलो कम मात्रा में चावल वितरण किया गया। आवंटित अतिरिक्त चावल में हेराफेरी की शिकायत पर 13 मई को खाद्य व राजस्व विभाग की टीम ने जांच की थी। इस दौरान तीन हितग्राहियों का बयान लिया गया था। जांच में शिकायत सही पाई गई। इस आधार पर कार्रवाई की गई है।

इस संबंध में एसडीएम सिल्ली थॉमस ने कलेक्टर, जिपं सीईओ, खाद्य अधिकारी सहित संबंंधितों को पत्र भेजकर जानकारी दी है। जिसमें उल्लेख है कि हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नजदीक की शासकीय उचित मूल्य दुकान जामगांव एवं दर्रीटोला में संलग्न किया गया है। प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि करहीभदर व कन्नेवाड़ा में दुकान स्थापित कर हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत नियमानुसार सामग्री का वितरण करें।

जिला खाद्य अधिकारी विजय किरण ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।गड़बड़ी इस तरह, विभाग को यह भी शिकायत मिली: सभी कार्डधारियों को अलग-अलग पात्रता के अनुसार अतिरिक्त चावल दिया जा रहा है लेकिन कई लोगों को इसकी पूरी जानकारी नहीं है कि उन्हें वास्तव में कितना चावल मिलेगा। जागरूकता के अभाव का फायदा दुकानदार उठा रहा था।

ऐसे सामने आया मामला
जब एक ही श्रेणी के कार्डधारी चावल लेकर अपने घर पहुंचे और एक दूसरे से पूछने पर कम ज्यादा चावल देने की बात सामने आई। शिकायत मिलने के बाद विभाग हरकत में आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30ieKkD
via

Comments