Skip to main content

80 लाख का पान मसाला और अन्य खाद्य सामग्री मिलने पर गोदाम सील

शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में लाखों का प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा, गुड़ाखू एवं सिगरेट आदि मिलने पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर लिया है। गोदाम में 50 लाख का पान मसाला सामग्री एवं 20 से 30 लाख की अन्य खाद्य सामग्री बरामद हुई है। बता दें कि बैकुंठपुर से आई चार सदस्यीय टीम सहायक ड्रग नियंत्रक संजय नेताम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सागर दत्ता, ड्रग इंस्पेक्टर विकास लकड़ा व आलोक मिंज ने बिना वैध लाइसेंस के चल रहे पान मसाला के गोदाम पर कार्रवाई की है।

बस स्टैंड इलाके में संचालित यह गोदाम मुकेश अग्रवाल नामक व्यक्ति का है। गोदाम में 210 बोरा राजश्री पान मसाला, 50 बोरा जर्दा, 30 बोरा मीठी सुपाड़ी, 105 पेटी टॉफी, 40 पेटी बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री मिली है। गोदाम में लगभग 80 लाख रुपए का सामान होने का अनुमान लगाया गया है। शनिवार की दोपहर शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। खाद्य एवं औषधि विभाग ने कार्रवाई के बाद गोदाम को सील कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f4xQi7
via

Comments