Skip to main content

चैंबर ने लिया निर्णय, अब रोज शाम 7 बजे बंद होंगी दुकानें

लॉकडाउन के दौरान निर्धारित समय तक दुकान खोलने की गई व्यवस्था को अब व्यापारी हमेशा के लिए लागू करना चाहते हैं। इसके लिए लगातार हुई बैठकों के बाद शहर के व्यापारियों से बनी सहमति पर कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शाम 7 बजे तक ही दुकानें खोलने का नियम बनाया है। साथ ही यदि चेंबर से जुड़ा कोई व्यापारी अपना संस्थान शाम 7 बजे के बाद भी खुला रखेगा तो उसकी सदस्यता खत्म करने का भी निर्णय लिया गया है।
इस मुद्दे को लेकर कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सोमवार को पूज्य सिंधी धर्मशाला में समस्त व्यापारी संगठन व व्यापारियों की बैठक बुलाई थी।चर्चा कर सर्वसमति से निर्णय लिया गया कि मेडिकल तथा पेट्रोल पंप को छोड़कर शहर का बाजार शाम 7 बजे बंद कर दिया जाएगा। साथ ही सप्ताह में एक दिन मंगलवार को बाजार बंद रहेगा। कांकेर चेंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष दिलीप खटवानी ने कहा कि व्यापारियों की आम सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया है। चेंबर की बैठक के पहले ही सराफा संघ ने बैठक आयोजित की थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सराफा दुकानें शाम 6 बजे बंद कर दी जाएंगी। यह जानकारी सराफा संघ अध्यक्ष मनोज चोपड़ा ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YahdMG
via

Comments