Skip to main content

एटीएम की क्लोनिंग कर ठगे 79 हजार, खाते से राशि ट्रांसफर

निजी कंपनी के सुपरवाइजर का एटीएम क्लोन कर 79 हजार रुपए खाते से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 30 और 31 दिसंबर 2019 की रात की है। मैसेज सुबह मिलने के बाद सुपरवाइजर को घटना का पता चला। इसके बाद उसने बैक, सायबर सेल और थाने में शिकायत की। जांच के बाद भिलाई 3 पुलिस ने रविवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पुलिस ने सुपरवाइजर केआर विजय कुमार निवासी बैंक कॉलोनी की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

विजय कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर को सुबह मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद जालसाजी का पता चला। उसके पास जो मैसेज आया उससे पता चला कि 30 दिसंबर की रात 11.52 और 11.53 बजे के बीच खाते से 39 हजार रुपए निकले हैं। इसके बाद 12.06 मिनट पर खाते से 40 हजार रुपए और निकाले गए। ट्रांजेक्शन पदुम नगर स्थित एटीएम से किया गया। इसके बाद वह सुबह वह शिकायत करने पहुंचा। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने एटीएम में लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। अब तक आरोपी के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MUpmya
via

Comments