Skip to main content

छत्तीसगढ़ के 71 लोगों की अस्थियां प्रयागराज में प्रवाहित 

लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ में मृत हुए 71 लोगों की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ प्रयागराज में गंगा में विसर्जित की गईं। मृतकों के परिजन लॉकडाउन के कड़े नियमों के कारण ऐसा नहीं कर पाए थे। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर कांग्रेस सेवादल ने इसका बीड़ा उठाया।
छत्तीसगढ़ से 2 जून को राजनांदगांव से अस्थि विसर्जन यात्रा प्रारम्भ हुई जो दुर्ग, रायपुर, सिमगा, बिलासपुर, पेंड्रा से अस्थि कलश संग्रहित करते हुए तीन जून को प्रयागराज पहुंची। जहां त्रिवेणी संगम में पंडितों के मार्गदर्शन मे पूरे विधि-विधान से अस्थियों का विसर्जन किया गया। मृतकों के परिजन इसके दर्शन कर सकें इसलिए इसका सोशल मीडिया पर लाइव भी किया गया। सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार द्वारा दिवंगतों के परिजनों को प्रयागराज से लाये गए प्रसाद स्वरूप गंगाजल माला इत्यादि सामग्री घर पहुंचाकर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashes of 71 people of Chhattisgarh flowed in Prayagraj


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cBB1MV
via

Comments