गुरुवार सुबह 4 बजे शहर के बीच नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बिजली खंभा टूट गया। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि खंभे से टकराने के बाद उछलकर पलटते हुए 70 मीटर दूर एक दुकान के पास गिरी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन एन वक्त पर कार के सामने सीट के दोनों एयर बैग खुल गए, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। कार चला रहे युवक स्पर्श मोटवानी को चोटें आई है, जिसका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। साथ में बैठे युवक दानिश अली को हल्की चोटें आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बिजली खंभा व तार टूटने से आमापारा इलाके में 12 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। दिनभर मरम्मत कार्य के बाद शाम 4 बजे बिजली बहाल हो पाई।
मांझापारा निवासी 20 वर्षीय स्पर्श मोटवानी पिता रमेश मोटवानी रात में अपने दोस्त दानिश अली पिता आमीन के साथ माकड़ी के एक ढाबा में चाय पीने गया था। कार स्पर्श चला रहा था। सुबह 4 बजे वहां से लौटने के दौरान नेशनल हाईवे में स्टेट बैंक व इंडसाइन बैंक के बीच पड़ने वाले बिजली खंभे से कार टकरा गई। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिजली खंभा टूटकर जमीन में गिर गया। इसके बाद अनियंत्रित कार एक ट्रांसफार्मर को टक्कर मारते हुए करीब 70 मीटर दूर मिनी सुपर मार्केट के सामने बरामदे से टकराई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YMl9lD
via
Comments
Post a Comment