Skip to main content

भाजपा का सरपंच बनते ही दूसरी पंचायत को दे दी पहले से स्वीकृत 7 सीसी सड़कें

दुर्गूकोंदल ब्लॉक ग्राम पंचायत बरहेली में सड़क निर्माण राजनीति का अखाड़ा बन गया है। दरअसल मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत विधायक मनोज मंडावी (कांग्रेस पार्टी) की अनुशंसा पर नवंबर 2019 में बरहेली में 7 सीसी सड़क की स्वीकृत किया गया था। उस समय कांग्रेस समर्थित बाबूलाल कोला सरपंच थे। काम स्वीकृत होने पर पंचायत ने सीसी सड़क बनाने का काम शुरू भी कर दिया था।
इसके बाद पंचायत में भाजपा समर्थित ठाकुरराम दर्रों सरपंच चुने गए। 8 जून 2020 को एक नई सूची आई, जिसमें यहां के स्वीकृत 7 सीसी सड़क को संशोधित कर दूसरे पंचायत को स्थानांतरित कर दिया गया। सड़क दूसरे पंचायत को ट्रांसफर करने से ग्राम पंचायत व ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं मामले में विधायक विधायक मनोज मंडावी ने कहा कि पुराने सरपंच के कार्यकाल की स्वीकृति थी। इसे संशोधित का दूसरे ग्राम पंचायत को दिया गया है। ग्राम पंचायत बरहेली में ग्रामीणों द्वारा मांग की जाती है तो मांग पूरी की जाएगी।
जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने कहा कि जब आधे काम चुके है, फिर कार्य में कैसे संशोधन हो सकता है। ग्राम पंचायत की ओर से आधे राशि आहरण कर सामग्री का भुगतान भी किया जा चुका है। ग्रामीणों ने कहा विधायक मनोज मंडावी ने ही ग्राम पंचायत में 7 सीसी सड़क की स्वीकृति दी गई थी। इसके आधार पर काम शुरू हो गया। अब यहां भाजपा समर्थित सरपंच आने से इसे संशोधन की अनुशंसा कर दूसरे ग्राम पंचायत को दिए जाना से ग्रामीणों में खासे नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा निर्माण जब स्वीकृत हुआ उस दौरान सरपंच कांग्रेस समर्थित थे।
शासन स्तर से मार्गदर्शन लेकर निर्णय लिया जाएगा : जनपद पंचायत सीईओ केएल फाफा ने कहा कि छत्तीसगढ़ समग्र विकास योजना के तहत विधायक के द्वारा स्वीकृति था। अब उनकी अनुशंसा पर शासन स्तर पर संशोधन किया गया है। सीसी सड़क का आधे कार्य हो चुके हैं। इसके लिए शासन स्तर से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा।
संशोधन कर पैसा वापस मांगना समझ से परे
बरहेली के सरपंच ठाकुरराम दर्रों ने बताया कि 7 सीसी सड़क की स्वीकृति के बाद काम प्रारंभ हो गई है। इनमें से कई काम आधे से अधिक हो गए हैं। इसके बाद नया सूची जारी कर यहां के 7 सीसी सड़कों में से 6 को भंडारडिगी व 1 सीसी सड़क को आमाकड़ा में संशोधित कर दिया गया है। इतने कार्य होने के बाद संशोधन करना और पैसा वापस मांगना समझ से परे हैं। संशोधन अनुशंसा की जानकारी भी ग्राम पंचायत को नहीं दी गई है।
राजनीतिक षडय़ंत्र के तहत किया गया संशोधन
वार्ड पंच धन्नूराम सलाम ने कहा कि गांव के विकास के लिए सीसी सड़क स्वीकृति हुआ। कार्य भी प्रारंभ हो गया है। इसके बाद कोई राजनीतिक षडय़ंत्र के तहत संशोधन कर दूसरे पंचायत में देना समझ से परे है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीण नेमचंद्र दर्रो, धनाराम, आनंद दर्रो, चीमन, चमरूराम रावटे, मुरहाराम दर्रो, जवाहरलाल, धनेश कुमार अन्य ग्रामीणों ने भी ग्राम पंचायत से सीसी सड़क को दूसरे ग्राम पंचायत में दिए जाने से आक्रोश है, इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
सभी सड़कों की स्थिति
ग्राम पंचायत बरहेली के आश्रित ग्राम कपाली में 190 मीटर की दो सीसी सड़क लगभग पूर्ण हो गया है। बरहेली की 190 मीटर की दो सीसी सड़क में खुदाई के साथ सीमेंट, गिट्टी, रेत आदि मटेरियल सड़क पर पहुंच गया है। ईरागांव में 190 मीटर के दो सीसी सड़क की खुदाई हो चुकी है। यहां भी काम शुरू हो चुका है। कोड़ाखुर्री में 95 मीटर की एक सीसी सड़क की कार्य प्रारंभ है। इसमें कई भुगतान ग्राम पंचायत की ओर से किया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
As soon as BJP's sarpanch was given to the second panchayat, already approved 7 cc roads


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uv2KIK
via

Comments