Skip to main content

6 महीने से नहीं आई दूसरी किस्त, चार हजार मकान अधूरे

प्रधानमंत्री आवास योजना में पहली किस्त मिलने के बाद जिलेभर में मकानों का निर्माण शुरू हो गया लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिलने से काम रुक गया है। पहली किस्त मिलने के बाद लोगों ने 5 से 6 फीट तक खुदाई कर भराव कर और पिलर खड़े कर आधार तैयार कर लिया है।
दूसरी किस्त नहीं मिलने के कारण आधार से आगे काम नहीं बढ़ रहा है। इस बीच दूसरी किस्त की मांग के लिए लोग हर दिन जनपद पंचायत पहुंच रहे हैं लेकिन लोगों को संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। 4500 आवासों में 4264 के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई थी। इसमें आधार तैयार करना था। लोगों ने काम शुरू कर दिया है। दूसरी किस्त नहीं मिलने से आगे का निर्माण कर पाए । पहली किस्त लेकर दूसरी किस्त के भरोसे पर लोगों ने मकान तोड़ दिए हैं और अपने ही घर से बेघर हो गए हैं। कोई किराए के मकान में तो कोई खुले में मुश्किल से समय बीता रहा है।जिपं सीईओ इंद्रजीत चंद्रवाल ने कहा कि योजना के तहत दूसरी किश्त नहीं मिली है जिसके चलते आवास अधूरे पड़े हुए हैं। प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है जैसे ही यह राशि आएगी वैसे ही लोगों के खाते में राशि जमा कर दी जाएगी।
लक्ष्य 4500 का अब तक बने केवल 10 आवास
2019- 20 में 4500 आवास निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से इस समय10 आवास का निर्माण ही पूरा हो पाया है। निर्माण में सबसे अधिक लेटलतीफी बकावंड और बस्तर में होने की बात कही जा रही है । जानकारी के मुताबिक बस्तर में 1203आवास बनने के लिए इसमें से अब तक 1144 लोगों को और बकावंड 2002 लोगों में 1840 लोगों के खाते में पहली किश्त जमा हुई है। इसके अलावा दूसरी किश्त के रूप में केवल 6 लोगों के खाते में राशि जमा की गई है। इसमें भी सभी लोग बस्तर ब्लॉक के हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Second installment has not come in 6 months, four thousand houses are incomplete


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37s4QOJ
via

Comments