Skip to main content

जिले के 6 ब्लाक रेड और 2 ऑरेंज जोन

जिले में कोरोना के बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय रायपुर से रेड, आरेंज और कंटेनमेंट एरिया घोषित किए गए हैं। विभाग के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने इन इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है।
गुरुवार को सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग निहारिका बारिक सिंह ने जिले के जिन ब्लाक को रेड जोन में रखा गया है उनमें से रायगढ़ शहरी, लैलूंगा, सारंगढ़, लोइंग, बरमकेला व धरमजयगढ़ शामिल हैं। जबकि आरेंज जोन में सिर्फ खरसिया और पुसौर ब्लाक शामिल हैं। इसके साथ ही लैलूंगा ब्लॉक के ग्राम सोनाजोरी, तोलमा एवं मुकडेगा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। रायगढ़ शहर के पोस्ट मैट्रिक छात्रावास छोटे अतरमुड़ा रायगढ़, बोईरदादर वार्ड तरफ से ईडन गार्डन मैरिज हॉल को कंटेनमेंट जोन के रूप में तब्दील किया गया है। शासन से सीएमएचओ के पास उक्त आदेश का पत्र प्राप्त होते ही स्थानीय प्रशासन की मदद से चौकसी बढ़ा दी गई है। सीएमएचओ डाॅ. एसएन केशरी ने बताया कि जिन इलाकों को रेड और ऑरेंज जोन बनाया गया है वहां पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लोगों के आने-जाने के साथ घरों से बाहर निकलने पर रोक है। संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। धरमजयगढ़ क्षेत्र में कुछ जगहों पर संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर दुकानें भी सील कराई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MS2Shm
via

Comments