मेडिकल वेस्ट सड़क पर फेंकने वाले से निगम ने शुक्रवार को 5 हजार का जुर्माना वसूला। सूर पैथोलॉजी क्लीनिक के डॉ. रतन कुमार सूर से वसूली की गई। निगम के अधिकारियों ने हिदायत दी कि क्लीनिक का मेडिकल वेस्ट का निष्पादन स्वयं उचित ढंग से करें। किसी भी प्रकार से मेडिकल वेस्ट को बाहर ना फेकें। निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से सभी मेडिकल स्टोर, क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब के आसपास जानकारी ली जा रही है। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह, दरोगा सुरेश भारती सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dFRgc6
via
Comments
Post a Comment