लावा नदी में स्थित प्लांट में खराबी आने से शुक्रवार को शहर की आधी आबादी को नलों से पानी नहीं मिल सका। सुबह नल से पानी सिर्फ पांच मिनट ही आया। लोग पीने के लिए भी पर्याप्त पानी नल से नहीं ले पाए। सुबह और शाम के वक्त लोगों को पानी के लिए यहां-वहां भटकते देखा गया।
कई इलाकों में हैंडपंपों के सामने बर्तनों की लाइन देखी गई। लोगों ने आधे घंटे तक हैंडपंपों के सामने खड़े होकर बाल्टी भर पानी प्राप्त किया। नगरपालिका द्वारा सिर्फ वार्ड नंबर 04 में टैंकर से दोनों वक्त पानी की सप्लाई दी गई। अन्य इलाकों में लोग पानी के लिए परेशान रहे। लावा नदी पर स्थित प्लांट में आई खराबी के कारण शहर के करबला रोड, डीपाटोली, सरनाटोली का आधा इलाका, आजाद मोहल्ला, बनियाटोली, बस स्टैण्ड, कॉलेज रोड, तेलीटोली, पुलिस लाइन वाले हिस्से में पानी की सप्लाई बंद रही। डीपाटोली व पुलिस लाइन एरिया में कुछ कुएं जिंदा है। इन कुओं में शुक्रवार को भीड़ देखी गई।
बरसात में शुरू हुई समस्या
बरसात में भी पानी की समस्या आ रही है। शहर की आधी आबादी को जलशुद्धिकरण संयंत्र से पानी सप्लाई की जाती है। यहां पानी लावा नदी से चढ़ाया जाता है। लावा में तीन साल पहले ही नया एनिकट व इंटकवेल का निर्माण किया है। नई जलावर्धन याेजना में शहर में नई पाइपलाइन भी बिछाई गई। बरसात में कभी बिजली गुल होने तो कभी इंटकवेल में मिट्टी घुला पानी घुसने से मोटर में खराबी आ रही है।
टैंकर को मैदान मेंही खड़ा कर दिया
जिन इलाकों में पानी नहीं आता है वहां टैंकर से पानी सप्लाई की व्यवस्था नगरपालिका ने दी है। पर यहां टैंकर चालक अपनी मर्जी से सिर्फ एक इलाके में पानी देते हैं। शुक्रवार को अधिकांश इलाकों में लोग पानी के लिए भटकते रहे वहीं टैंकर से आपूर्ति सिर्फ एक इलाके में किया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक टैंकर कव्वाली मैदान में खड़ा रहा।
आज से शहर में नियमित होगी सप्लाई
लावा नदी के प्लांट में आई तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति सेवा प्रभावित हुई है। दिनभर में सुधार कार्य कर लिया गया है। आज से लोगों को नलों से नियमित पानी मिलेगा।'' नरेशचंद्र साय, अध्यक्ष, नगरपालिका
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i2dtop
via
Comments
Post a Comment