छत्तीसगढ़ में मानसून अति सक्रिय स्थिति में पहुंच गया है। मानसून का सबसे अधिक प्रभाव उत्तरी छत्तीसगढ़ में पड़ा है। बुधवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कोरबा, सूरजपुर, पेंड्रा, कुनकुरी, मरवाहरी, रायगढ़, धरमजयगढ़ में 25 से 10 सेमी तक बारिश हुई है। गुरुवार को भी उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। लालपुर मौसम विभाग के वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में अब मानसून अति सक्रिय स्थिति में पहुंच गया है। 5 सिस्टम बने हुए हैं, जिनसे मानसून मजबूत हुआ है। इनका असर 18 और 19 जून को प्रदेश में पड़ेगा। इसके असर से बस्तर के कुछ स्थानों में मध्यम वर्षा के आसार हैं। रायपुर में 18 व 19 जून को अच्छी बारिश होगी। इन्हीं 48 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं वर्षा संभव है।
छत्तीसगढ़ से तेलंगाना होकर गुजर रही द्रोणिका
एक द्रोणिका यूपी से बंगलादेश तक 1.5 से 3 किमी की ऊंचाई पर है। झारखंड और उसके आसपास 3 से 5 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवात बन गया है। एक और द्रोणिका झारखंड से कोंकण और छत्तीसगढ़ से तेलंगाना होकर गुजर रही है। यूपी के ऊपर करीब 4 किमी ऊंचाई पर एक और चक्रवात मजबूत हुआ है। एक द्रोणिका पाक से बंगलादेश के बीच 16 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hAPP1P
via
Comments
Post a Comment