बलरामपुर जिले में शनिवार को दिल्ली से लौटे छात्र सहित 5 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में 38 केस हो गए हैं। इनमें रामचंद्रपुर में मिले संक्रमित में एक दिल्ली से आईएएस की कोचिंग के बाद लौटा छात्र है तो दूसरा मरीज महाराष्ट्र से लौटा है। जिन्हें लोधा गांव के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। छात्र को उसके घर से लाकर क्वारेंटाइन में रखा गया था। अधिकारियों ने इनके संपर्क में आए लोगों का जांच के लिए सैम्पल लेना शुरू कर दिया है। 22 वर्षीय एक छात्र दिल्ली के मुखर्जीनगर में रहकर आईएएस की कोचिंग कर रहा था। दूसरा युवक 37 वर्षीय ग्राम मितगई का निवासी है। इसके साथ ही चिलमाकला के सेंटर में दो अौर शंकरगढ़ के कमारी गांव में होम आइसोलेट में एक पाजिटिव मिला है। इन क्षेत्र को सील कर लोगों की जांच शुरू की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30EkdlX
via
Comments
Post a Comment