हार्डकोर महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों ने गुरुवार को नक्सल सेल कार्यालय में पुलिस व सीआरपीएफ के आला अफसरों के सामने सरेंडर किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में पांच-पांच लाख के इनामी केरलापाल एरिया कमेटी में मिलिट्री कमांड के चीफ मिड़ियम बंडी उर्फ नरेश, किस्टाराम एलजीएस कमांडर माड़वी बुधरी उर्फ कमली व दो लाख का इनामी प्लाटून नम्बर चार का सदस्य करटम पोज्जा उर्फ सोनू के अलावा दुलेड़ आरपीसी में जनसंपर्क शाखा अध्यक्ष पोड़ियाम गंगा एवं सुरपनगुड़ा आरपीसी में सक्रिय मिलिशिया सदस्य मड़कम हड़मा शामिल हैं।
इस दौरान एसपी शलभ सिन्हा, एएसपी सिद्धार्थ तिवारी एवं सीआरपीएफ 226 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट नरेश पाल उपस्थित रहे। अफसरों ने बताया कि सरेंडर सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के अलावा छग शासन की राहत व पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि नरेश बुरकापाल नक्सली हमले, परिया व बगड़ेगुड़ा के बीच जवानों की सर्चिंग पार्टी पर आईईडी विस्फोट करने समेत अन्य घटनाओं में शामिल था।
एर्राबोर नरसंहार की वारदात में शामिल थी बुधरी
एसपी ने बताया कि साल 2005 में किस्टाराम एरिया कमेटी की चेतना नाट्य मंडली कमांडर सविता ने माड़वी बुधरी उर्फ कमली को टेटेमड़गू पंचायत स्तर के चेतना नाट्य मंडली में बतौर सदस्य शामिल किया। 2009 से 2011 तक प्लाटून की कमांडर की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद से बुधरी बतौर किस्टाराम एलजीएस कमांडर व एरिया कमेेटी के मिलिट्री कमांड इन चीफ के रूप में सक्रिय थी। एर्राबोर राहत शिविर में नरसंहार जैसी वारदातों में शामिल थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fh0TiJ
via
Comments
Post a Comment