प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 में छत्तीसगढ़ को 5612 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की पूरी स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही पूरी स्वीकृति प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है। इनका निर्माण ग्रीन टेक्नॉलाजी के अंतर्गत वेस्ट प्लास्टिक से किया जाएगा। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पूर्व में 2290 करोड़ रुपए की 3729 किलोमीटर लंबाई की 355 सड़कों का उन्नयन एवं 10 वृहद पुल की स्वीकृति मिली थी। इस तरह 5612 किलोमीटर लक्ष्य के विरुद्ध 1883 किलोमीटर के उन्नयन के लिए 180 सड़कें तथा 18 वृहद पुल इस प्रकार कुल 1138 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार के पास भेजा गया था। जिसे 23 तारीख को स्वीकृत किया गया है। बताया गया है पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से ग्रीन टेक्नॉलाजी का उपयोग करते हुए वेस्ट प्लास्टिक से सड़कें बनाई जाएंगी।
सीईओ आलोक कटियार ने बताया कि सरकार की अनुमति के बाद जल्द ही निविदा बुलाई जाएगी। इसके लिए सिंहदेव ने एसीएस गौरव द्विवेदी समेत अन्य अधिकारियों को बधाई दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3g7WXRI
via
Comments
Post a Comment