दंतेवाड़ा जिले में प्रतिबंधित रासायनिक खाद बेचने की शिकायत पर एसडीएम बचेली प्रकाश भारद्वाज, तहसीलदार विद्याभूषण साव सहित कृषि विभाग की टीम ने कुआकोंडा के मैलावाड़ा, हल्बारास में दो दुकानोंपर छापा मारा।
इस दौरान हल्बारास की दुकान में 10 किलो और मैलावाड़ा में एक किसान के पास से 45 किलो रासायनिक खाद जब्त की। मैलावाड़ा में लाकर रासायनिक खाद बेचने वाले व्यापारी की पिकअप को भी किसान के बयान के आधार पर जब्त किया गया है। इसके अलावा जब्त की गई खाद का पंचनामा तैयार कर कलेक्टर के पास कार्रवाई के लिए भेजा गया। एसडीएम प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि मैलावाड़ा से रासायनिक खाद बेचने की शिकायत कई दिनों से मिल रही थी। जिसके बाद शनिवार को छापा मारा गया। जहां पर व्यापारी किसानों को खाद बेच चुका था। एक किसान के पास से 45 किलो खाद जब्त किया गया है। इसके साथ ही हल्बारास में भी कार्यवाही की गई है। प्रकरण बनाकर कृषि विभाग ने कलेक्टर को भेज दिया है ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eFjuVR
via
Comments
Post a Comment