Skip to main content

545 क्वारेंटाइन सेंटरों में ठहरे प्रवासी मजदूरों को बांटेंगे ज्ञानवर्धक पुस्तकें

जिले के क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरे प्रवासी मजदूरों को पुस्तकें बांटने के निर्देश डीईओ आरएल ठाकुर ने सभी बीईओ और प्राचार्यों को दिए है। ग्रंथालय से पुस्तकें की व्यवस्था करने कहा गया है। डीईओ ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर ऐसा किया जा रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जिले के श्रमिकों को ठहराने के लिए स्कूलों को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। जहां वे न्यूनतम 14 दिन तक रुकेंगे। इस दौरान वे समय का सदुपयोग ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़कर कर सकते हैं। निर्देश पर 545 संेटरों में पुस्तकें वितरण किया जाएगा। यह काम शुरू हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Will distribute informative books to migrant laborers staying in 545 quarantine centers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30knUgj
via

Comments