जवानों की बदौलत सुकमा जिले के अति नक्सल प्रभावित किस्टाराम तेलंगाना राज्य की सीमावर्ती गांव पेददागुड़ेम से किस्टाराम-पालोदी तक सड़क निर्माण लगभग बनकर तैयार है। सड़क का काम लगभग पूरा हो चुका है। सड़क बनने से 54 गांव के ग्रामीणों तो इस बार बारिश में आवागमन में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इस साल से ग्रामीण बारिश के दिनों में भी जिला मुख्यालय वाहन के आ सकेंगे। सड़क निर्माण को रोकने के लिए नक्सली लगातार यहां हमले कर रहे थे लेकिन सुरक्षा बलों के जवानों की मौजूदगी में तेजी से सड़क निर्माण का काम पूरा किया जा रहा है।
गुरुवार को सड़क निर्माण जायजा लेने के लिए आईजी सुन्दरराज पी, एसपी सुकमा शलभ सिन्हा, पुलिस उप महानिरीक्षक (ऑप्स) सीआरपीएफ सुधांशु सिंह पहुंचे। अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा में तैनात जवानों और मजदूरों का मनोबल को बढ़ाते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके अलावा चिन्तावागू नदी के ऊपर धर्मापेन्टा पुल निर्माण को पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सीआरपीएफ 212वीं एवं 217वीं वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारी तथा डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा के कर्मचारियों को आईजी सुन्दरराज पी ने शाबाशी दी। आईजी ने बताया कि महामारी कोविड-19 के होने से लॉकडाउन के परिस्थिति में भी जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुये सुरक्षा बलों के साथियों तथा मजदूरों द्वारा किया गया यह काम सराहनीय है। इस सड़क के बन जाने से आने वाले मानसून के दौरान किस्टाराम क्षेत्र की लगभग 54 गांव की आम जनता को पेद्दागुड़ेम-गोराराम तक आवागमन में सहूलियत होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C2J1tH
via
Comments
Post a Comment