Skip to main content

जिले में सबसे ज्यादा 54% युवा पॉजिटिव, 41 से 60 की उम्र वाले 36% व 10% वॉरियर संक्रमित

दुर्ग जिले में कोरोना का अलग ही ट्रेंड देखने को मिला है। जिले में 25 जून तक 110 मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित 15 साल से 39 साल तक के युवा हुए। 54% युवाओं को कोरोना ने टार्गेट किया। इसी प्रकार 40 से 60 साल तक 36% बुजुर्ग कोरोना से संक्रमित हुए। वहीं 7.35% तो बच्चे है, जो किसी न किसी के प्राइमरी कांटेक्ट में आकर संक्रमित हो गए। 82% लोग अन्य राज्यों से लौटे जो संक्रमित हुए हैं। जो लोग कोरोना संक्रमितों की जान बचाने में लगे है वे भी अब संक्रमित होने लगे हैं। 10% कोरोना वारियर्स इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं। अच्छी बात ये कि जिले में ठीक होने की दर ठीक है। 82% मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में रिकवरी दर की संख्या बेहतर है। कलेक्टर डॉ. भूरे ने कहा कि इस काम में जुटे सभी डॉक्टर, स्टाफ नर्स व अन्य मेडिकल टीम बेहतर कार्य कर रही है।

3 की हो चुकी है मौत
31 वर्ष 01
52 वर्ष 01
55 वर्ष 01
कुल 110 प्रकरण

जबकि, 30% के अंदर कोई लक्षण ही नहीं थे
जितने मरीज मिले हैं उनमें 30% में कोरोना के लक्षण ही नहीं थे। इनमें 20% बीएसएफ के जवान हैं। 10% लोग पुलिस कर्मी व अन्य लोग हैं। शुक्रवार को ही तीन पुलिस कर्मी डिस्चार्ज हुए।

7% संक्रमित की उम्र 11 साल से कम

आयु ग्रुप पॉजिटिव फीसदी
0 से 10 वर्ष 08 07.37%
11 से 20 वर्ष 06 05.45%
21 से 30 वर्ष 36 33%
31 से 40 वर्ष 17 15.45%
41 से 50 वर्ष 22 20%
51 से 60 वर्ष 18 16.36%
61 से 70 वर्ष 04 04%

3 मृतक में से 2 पहले से बीमार
जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हुई है। 31 साल की पाटन क्षेत्र की महिला की मौत हुई।उसे टीबी के इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। इसी तरह चरोदा निवासी 52 वर्ष की महिला को पाइल्स व अन्य बीमारी भी रही। कैंप क्षेत्र के 55 साल के व्यक्ति को हेडइंज्यूरी की वजह से इलाज के लिए दाखिल करवाया। ये तीनों जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव भी मिले।

10% कोरोना वारियर्स पॉजिटिव
25 जून तक 11 वॉरियर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 4 पुलिस कर्मी से लेकर 6 मेडिकल स्टाफ और एक सफाई कर्मी शामिल है। 10% कोरोना वारियर्स कोरोना संक्रमित हुए हैं। कुछ ठीक भी हो गए हैं।

नेवई और हुडको में सबसे ज्यादा क्लोज कांटेक्ट वाले संक्रमित हुए, इनमें 2 महीने का बच्चा भी शामिल है

पॉिजटिव मरीजों के क्लोज कांटेक्ट में रहने वाले 8% लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें नेवई की होम वर्कर महिला अपने बेटे से संक्रमित हो गई। सेक्टर-6 के रिजर्व क्वारेंटाइन सेंटर का जवान अपने रूममेट से संक्रमित हो गया। हुडको निवासी बैंक मैनेजर के संपर्क में आने से उसे दो महीने का नाती,धमधा के दो साल का बच्चा अपने माता पिता के साथ रहकर संक्रमित हुआ। आदर्शनगर में अपने माता पिता से उसकी दो साल की बच्ची संक्रमित हुई। कुम्हारी के बनारस से अपने साले की अंतिम संस्कार से लौटे व्यक्ति के कांटेक्ट में आने की वजह से उनकी पत्नी और बेटे संक्रमित हो गए। अभी जिले में क्लोज कांटेक्ट वालों की पहले जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NALWw1
via

Comments