Skip to main content

चौबे ने 53 रुपए समर्थन मूल्य पर केंद्र को घेरा, बोले-किसानों के साथ अन्याय

केंद्र सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य में महज 53 रुपए की बढ़ोत्तरी पर प्रदेश सरकार ने हमला बोला है। कृषि एवं सिंचाई मंत्री रविंद्र चौबे ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मोदी सरकार को करने वाली सरकार साबित हुई है। चौबे ने आरोप लगाया कि कोरोना संकट में जो 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान केंद्र सरकार ने किया था, उस पैकेज का एक पैसा भी किसानों के खाते में नहीं आया है। 20 लाख करोड़ का पैकेज सिर्फ लोन मेला का हिसाब जैसा साबित हुआ। इस मौके पर संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी समेत प्रकोष्ठ के सभी नेता मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह के वादे केंद्र सरकार की तरफ से किये गये थे और जिस तरह के स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के आधार पर मूल्य निर्धारित करने की बात कही जा रही थी, उसे देखकर उम्मीदें जगी थी कि कुछ बेहतर केंद्र की सरकार सोच रही है, लेकिन समर्थन मूल्य में 53 रुपए की वृद्धि किसान के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश को क्वारेंटाइन से बाहर आने की बात कह रही है, लेकिन जिस तरह से 53 रुपए की मामूली वृद्धि केंद्र की तरफ से हुई है, उसे देखकर यही लगता है कि वो खुद ही अभी क्वारेंटाइन से बाहर नहीं आ पायी है। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि आचार संहिता के 3 महीने और 2 महीने के लॉकडाउन के बाद प्रदेश की सरकार को 1 साल ही हुआ है, इस दौरान किसानों के लिए उल्लेखनीय काम किए हैं।

2 साल से प्रदेश सरकार 2500 रुपये समर्थन मूल्य दे रही है, जिस तरह से केंद्र की सरकार ने 53 रुपया समर्थन मूल्य बढ़ाया है, उस आंकड़े से छत्तीसगढ़ सरकार के 2500 रुपये की खरीदी तक पहुंचने में केंद्र को 16 साल लग जायेंगे।
वादाखिलाफी कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र - भाजपा
इधर भाजपा सांसद चुन्नीलाल साहू ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी और वादाखिलाफी कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र रहा है। कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ डेढ़ साल में ही इसी चरित्र का प्रदर्शन किया है। साहू ने कटाक्ष किया कि किसानों के साथ कर्जमाफी, दो साल के बकाया भुगतान, धान खरीदी और अब अंतर राशि के भुगतान में कांग्रेस ने जिस तरह की खुली धोखाधड़ी और वादाखिलाफी की है।भाजपा सांसद चुन्नीलाल साहू ने केंद्र सरकार द्वारा धान सहित 17 फसलों के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि का स्वागत किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Choubey surrounds center at Rs 53 support price, says injustice to farmers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XquLmz
via

Comments