Skip to main content

कैदी और बैगा के संपर्क में आने वाले 53 के सैंपल लिए, कैदी से थाने में घंटों हुई है पूछताछ, 16 जवान उसके संपर्क में रहे

उपजेल बलौदाबाजार में बंद ग्राम छड़िया खरोरा निवासी कैदी व जिला अस्पताल में भर्ती संडी निवासी बैगा के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
पलारी पुलिस से हुज्जत करने वाला कैदी के पॉजिटिव आने के बाद उसकी हिस्ट्री जब निकाली गई तो सबसे पहले पलारी पुलिस थाना में पदस्थ 16 पुलिस कर्मी सकते में आ गए जो उस वक्त ड्यूटी पर तैनात थे और जिन्होंने आरोपी के चाकू लहराने पर उसे दौड़ाकर भीड़ के साथ पकड़ा था। इसमें भीड़ भी शामिल थी, जिसने आरोपी पर हाथ साफ किए थे। इन 16 के अलावा इधर बैगा के संक्रमित बैगा के संपर्क में आने वाले 37 लोगों के टेस्ट भी किए गए हैं। यह संख्या और बढ़ने का अनुमान है।
डीएसपी सिद्धार्थ बघेल और नायब तहसीलदार कुणाल पांडेय ने पुष्टि की है कि इतने संपर्कों को खंगालने पर प्रशासन का चिंतित होना स्वाभाविक है। 12 जून को खरतोरा नाका पर ट्रक चालक
तेज रफ्तार से गाड़ी भगा रहा था जिसे पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर ही चाकू तान दिया था। इसके बाद भीड़ व पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ा था। थाने में दोनों आरोपियों को थाने में करीब 4 घंटे तक बैठाया भी गया था, इस दौरान दोनों काफी जवानों के संपर्क में भी आए। पुलिस कार्रवाई के दौरान भी दोनों कई कर्मियों के संपर्क में रहे।
बैगा के 37 संपर्क तलाशे, उसके परिवार में शादी भी है
मंगलवार को पलारी थाना के 16 पुलिस वालों के सैंपल लिए गए तो वही संडी बंगला निवासी 55 वर्षीय बैगा के संपर्क में आए 37 लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। बैगा ने भी गांव-गाव जाकर व अपने घर पर भी कई लोगों की झाड़फूंक की थी। बैगा के परिवार में शादी होने की वजह बैगा और उसका सारे रिश्तेदारों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं, जिससे उसके संपर्कों की संख्या और बढ़ सकती है। बैगा के ससुराल पाठरीडीह गांव में शादी थी जहां उसका पूरा परिवार और रिश्तेदार एक दूसरे के संपर्क में आए हैं जिसमें सबसे क्लोज कांट्रैक्ट वालों की अलग सूची बनाकर उनको ट्रेस किया जा रहा है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30ShWDW
via

Comments