महामाया मंदिर वार्ड स्थित परशुराम नगर की सड़कें जल्द सुधारी जाएंगी। सोमवार को महापौर एजाज ढेबर ने नए सीसीरोड के लिए भूमिपूजन किया। इस कार्य में 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। मेयर ने जोन अफसरों को सीसीरोड की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने कहा है। इस दौरान पार्षद सरिता वर्मा, पार्षद मन्नू यादव, कार्यपालन अभियंता एसपी त्रिपाठी मौजूद रहे।
मांगों को लेकर मेयर से मिले व्यापारी : जवाहर बाजार के व्यापारियों ने सोमवार को महापौर से मुलाकात की। व्यापारियों ने ज्ञापन सौंप व्यावसायिक परिसर से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने की मांग की। मेयर ने उन्हें प्रीमियम राशि की शेष रकम जमा कराने कहा। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि उन्हें नियम के तहत दुकानें दिलवाई जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XK00th
via
Comments
Post a Comment