कोरोना की रोकथाम में लगे शासकीय कर्मचारियों का 50 लाख रुपए का बीमा करने की मांग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने की है। इसे लेकर गुरुवार को संघ ने प्रदर्शन भी किया। संघ के जिलाध्यक्ष जियाउर रशीद आैर महामंत्री प्रकाश शुक्ल ने बताया कि गुरुवार को प्रदेशभर में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि मितव्ययता के नाम पर सरकार कर्मचारियोंं पर निशाना साध रही है। हमारी मांग है कि महंगाई भत्ते पर रोक का आदेश तत्काल वापस लिया जाए। वेतन भत्तों में कटौती और अर्जित अवकाश के नकदीकरण पर लगी रोक हटाई जाए। एनपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AFLytb
via
Comments
Post a Comment