Skip to main content

न घंटों की गूंज न भजन की, एक बार में सिर्फ 4 को दर्शन की छूट

सोमवार से मंदिर-देवालय भक्तों के लिए खुल गए हैं। हालांकि, पहले के मुकाबले अब मंदिरों में भक्तों की संख्या कम है। जो भक्त पहुंच भी रहे हैं उन्हें स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ रहा है। इसमें जिनका तापमान सामान्य आ रहा है उन्हें ही प्रवेश दिया जा रहा है। वह भी एक बार में सिर्फ 4 को। जब 4 भक्त लौट जाते हैं तभी दूसरों को प्रवेश दिया जा रहा है। दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। इसी के तहत मंदिर में भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है। इसमें पहली अनिवार्य शर्त यह है कि हर भक्त घर से मास्क पहनकर आए। जो मास्क पहनकर नहीं आ रहे उन्हें मुख्य द्वार से ही लौटा दिया जा रहा है। मास्क पहनकर आए भक्तों की पहले स्क्रीनिंग की जा रही है। फिर सेनिटाइजर टनल से होकर उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश करवाया जा रहा है। लगभग हर मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए गर्भगृह से कुछ दूरी पर एक जगह तय की गई है, भक्तों को यहीं से दर्शन और पूजा-अर्चना करने दिया जा रहा है।

महामाया
रस्सियों से बंधे घंटे, आरती के वक्त छोटी घंटी का इस्तेमाल

सरकार की गाइडलाइन आने के बाद सभी मंदिरों के घंटे या तो उतार दिए हैं या उन्हें रस्सी से बांध दिया गया है। संक्रमण के खतरे को कम करने की वजह से ऐसा किया गया है। महामाया मंदिर के पुजारी पं. मनोज शुक्ला का कहना है कि जितने भक्त मंदिर आते हैं वो घंटी बजाते हैं। जितने ज्यादा लोग घंटी को स्पर्श करेंगे, संक्रमण का खतरा उतना ज्यादा रहेगा। आरती और शृंगार के वक्त घंटी बजाना जरूरी है इसलिए इस दौरान पंडित छोटी घंटियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

खाटू श्याम
मुख्य दरबार से 15 फीट की
दूरी से हो रहे दर्शन

इधर, समता कॉलोनी स्थित खाटूू श्याम मंदिर एक दिन देरी से मंगलवार को खुला। यहां भक्तों को मुख्य दरबार से 15 फीट की दूरी से दर्शन करने दिया जा रहा है। मंदिर समिति के सचिव बिनय बजाज ने बताया कि भवन में ऐसी व्यवस्था की गई है कि 40 लोग एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी पर खड़े रहें। इसके अलावा मदिर आने वाले हर भक्त के पहले हाथ-पैर धुलवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आम दिनों में 400 से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर आते थे। मंगलवार को 50 श्रद्धालु ही पहुंचे।

राम मंदिर
दर्शन के लिए आए भक्त दूर-दूर रहें इसलिए परिसर के अंदर-बाहर बनाए गोल घेरे
वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर के अंदर-बाहर गोल घेरा बनाया गया है। यहां आने वाले भक्तों को दर्शन के लिए इसी गोल घेरे में लाइन लगाकर अपनी बारी आने का इंतजार करना होता है। हेमंत करमेले ने बताया कि सोमवार को करीब 2 सौ भक्त भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंगलवार को साढ़े 3 सौ भक्त पहुंचे। पहले प्रतिदिन हजार से ज्यादा श्रद्धालु आते थे। उन्होंने बताया कि मंदिर आने वाले हर श्रद्धालु का नाम, पता और मोबाइल नंबर भी लिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Neither the echo of the hour nor the bhajan, only 4 darshan at a time


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30ycANI
via

Comments