पिछले चार दिनों से लापता करपावंड के सैलून संचालक गोपाल ठाकुर की लाश सोमवार की सुबह परपा थाना क्षेत्र के धनियालूर के जंगल में मिली है। पहली ही जांच में इस बात का खुलासा हो गया है कि सैलून संचालक की हत्या गला रेतकर की गई है।
इस मामले में खास बात यह है कि सैलून संचालक चार दिनों से लापता था लेकिन उसकी तलाश में करपावंड पुलिस ने तेजी नहीं दिखाई लेकिन जैसे ही उसकी लाश मिली तो इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे मर्डर के संबंध में पूछताछ कर रही है। परपा थाना प्रभारी बुधराम नाग ने बताया कि सुबह-सुबह ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी थी कि एक युवक की गला कटी लाश जंगल में पड़ी है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त की गई तो वह करपावंड थाने से लापता सैलून संचालक निकला। उन्होंने बताया कि युवक का गला रेता गया है और लाश को देखने से ही यह पता चल रहा है कि युवक का मर्डर किया गया है। उन्होंने बताया कि चूंकि लाश उनके थाना क्षेत्र में मिली है इसलिए परपा पुलिस शव को बरामद कर उसका पंचनामा कर पीएम करवा रही है। इसके बाद मामले को करपावंड पु़लिस को सौंप दिया जायेगा। इधर करपावंड के लोगों का कहना है कि सैलून संचालक बेहद सादा जीवन व्यतीत कर रहा था और हाल ही में उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ था। ऐसे में अब पुलिस मान रही है कि सैलून संचालक की हत्या पुरानी आपसी रंजिश के तहत की गई है और हत्या में करपावंड इलाके के ही लोग शामिल हैं। इधर धनियालूर इलाके में गला कटी लाश मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dM1s31
via
Comments
Post a Comment