Skip to main content

बाइक चोर गिरोह के 4 लोग गिरफ्तार

शहर में लगातार हो गाड़ियों की चोरी के मामले को सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार को सुलझा लिया है। पुलिस ने गाड़ियों को चोरी करने वाले एक गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की 6 बाइक भी बरामद की है। पूछताछ में चारों ने बताया कि ये नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करते थे और महंगी बाइक को भी कम कीमत पर बेच देते थे।
सिटी कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक रोज गाड़ी बदल रहे हैं। इसके बाद शक के आधार पर पहले मेटगुड़ा निवासी बंटी कश्यप और बोधघाट चौक निवासी रोहन झा को पकड़ा गया।

दोनों ने बाइक चोरी के राज उगल दिया। इसके अलावा राजेंद्र नगर वार्ड निवासी शुभम झा और शांतिनगर निवासी हर्ष सोनी को भी गिरफ्तार किया गया और इनके कब्जे से भी चोरी की बाइक बरामद की गई। पुलिस ने चारों आरोपियों से कुल 6 बाइक की है। टीआई ने बताया सभी आरोपी महंगी बाइक चुराते थे और इन्हें बेहद कम कीमतों में बेच दिया करते थे। इन्होंने एक-एक लाख की बाइकों को पांच हजार में बेचा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 people of bike thief gang arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ba4e4g
via

Comments