मानसून बस्तर में दस्तक दे चुका है। शुक्रवार को भी बारिश होती रही। हालांकि सुबह से दोपहर तक काले बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बाद में जब बारिश शुरू हुई तो लगातार जारी रही। इस दौरान जगदलपुर में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं अगले 48 से 72 घंटों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।
संभाग के नारायणपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 67 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश नारायणपुर जिले में तो सबसे कम बीजापुर जिले में हुई। तापमान 6 डिग्री की गिरावट के साथ 29.6 डिग्री था। जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा। 24 घंटों में 40.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
अगले 6 दिनों तक बादल छाए रहेंगे, बारिश भी होगी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 दिनों तक बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। वहीं तापमान में खास बदलाव की कोई भी संभावना नहीं है। तापमान तकरीबन 29 से 30 डिग्री के बीच रहने के आसार बताए जा रहे हैं।
एक साथ 4 सिस्टम बने 48 घंटों में भारी बारिश
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि तटीय आंध्रप्रदेश और इससे लगे कटक से लगकर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा में 7.6 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती घेरा भी है। ऐसे चार सिस्टम बने हैं. इन हालातों में 2 दिन अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है, वहीं एक-दो जगहों पर भारी से अतिभारी बारिश के आसार भी दिख रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30DCdgs
via
Comments
Post a Comment