Skip to main content

जून का औसत 42.3 मिमी लेकिन इस बार 21 दिन में ही 5 गुना 225 मिमी बारिश

मानसून की जिले में एंट्री शानदार रही है। जून के औसत 42.3 मिमी से पांच गुना बारिश 224 मिमी महीने के 21 दिन में ही हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश से जिले में भू-जल स्तर तो रिचार्ज हुआ ही है। साथ ही जलाशय भी लबालब हो चुके हैं। धरमजयगढ़ के खम्हार पाकुट में 100 फीसदी प्रतिशत पानी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बारिश का अनुमान है।

जिले का किंकारी डैम बारिश से पहले ही खाली कर दिया गया था। 21 जून तक डैम में 30 प्रतिशत से ज्यादा पानी है। तमनार, लैलूंगा में अच्छी बारिश के कारण केलो डैम का कैचमेंट एरिया भी लबालब हो गया है। इसे मेंटेन करने विभाग लगातार डैम से पानी केलो नदी में छोड़ रहा है। मौसम विभाग आगे अच्छी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 3 छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। इससे जलाशयों की स्थिति भी खतरनाक हो सकती है।

जून 2019 के मुकाबले इस बार जलाशयों में जलभराव ज्यादा, खम्हार पाकुट पूरी तरह भरा
जलाशय 2020 2019

  • खम्हार पाकुट डैम 100 13.71%
  • केड़ार जलाशय सारंगढ़ 45.06 0.58%
  • पुटका जलाशय सारंगढ़ 71.30 1.47%
  • किंकारी जलाशय बरमकेला 30.3 2.7%

228 मीटर मेंटेन रखने के लिए 81 हजार लीटर पानी छोड़ रहे हैं केलो में
केलो डैम के कैचमेंट एरिया में पिछले साल की तुलना में पानी ज्यादा है। विभाग डैम को तय मानक के अनुरूप मेंटेन रखने के लिए प्रति सेंकेंड 81 हजार लीटर पानी केलो नदी में शहर की तरफ छोड़ रहा है। अभी डैम के दो गेट 40 सेमी तक खोला गया है। बीते 24 घंटे में केलो का जल स्तर 2 प्रतिशत तक बढ़ा है। अभी 228.30 मीटर तक पानी है, इसे 228 पर मेंटेन करना है, ताकि बारिश का पानी आने पर स्थिति समान्य बनी रहे।
उत्तर छत्तीसगढ़ में प्रभाव ज्यादा
लगातार प्रभावी हो रहे मौसमी तंत्र के प्रभाव से अगले 24 घंटे में उत्तरी छत्तीसगढ़ में तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलो में अलर्ट जारी कर सतर्क रहने को कहा है।''
डॉ. एचपी चंद्रा, विशेषज्ञ मौसम विभाग रायपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
June averages 42.3 mm but this time in 21 days it rains 5 times 225 mm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YZNx45
via

Comments