मानसून पहुंचने के साथ सोमवार की रात शहर सहित जिले में जमकर बारिश हुई और पूरा इलाका सराबोर हो गया। शहर में तो घंटेभर के भीतर 40 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इससे शहर के कई इलाकों में पानी निकासी की समस्या हो गई और घरों में पानी घुस गया। इससे लोग परेशान हो गए। शहर के सद्भावना चौक में पानी जमा होने के बाद घरों के अंदर पानी घुसने से लोग आक्रोशित हो गए। लोगों को बाल्टी व टब में पानी भरकर घर के बाहर फेंकना पड़ा ताकि सामान का नुकसान न हो। आनन-फानन में नगर निगम की टीम एक्सीवेटर के साथ पहुंची। पुलिस ने लोेगों को शांत कराया। एक्सीवेटर से नाली को तोड़ा गया इसके बाद पानी निकला और लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग अंबिकापुर के अनुसार मानसून पहुंचने के बाद बने चक्रवाती सिस्टम से अगले 24 घंटे तक मौसम के इसी तरह रहने का आसार है। बारिश होने की संभावना है।
रिंग रोड की ऊंचाई बढ़ने से पानी निकासी की समस्या
रिंग रोड की ऊंचाई पहले से करीब एक मीटर ऊपर हो गई। इससे रिंग रोड किनारे वाले इलाके में लोगों का घर सड़क व नाली से काफी नीचे हो गया। इससे पानी की निकासी अच्छे से नहीं होती है। सोमवार को जब तेज बारिश हुई तो इसी वजह से सद्भावना चौक में पानी निकासी की समस्या बनी और लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोगों ने इस समस्या का निराकरण करने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zCtKig
via
Comments
Post a Comment