कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शनिवार को दैनिक भास्कर में छपी खबर को तत्काल संज्ञान में लिया।उन्होंने अपने दफ्तर में कृषि उप संचालक एमआर भगत को बुलाकर तय रेट से अधिक में खाद और बिना लाइसेंस नकली कीटनाशक बेच रहे दुकानदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद इफको बाजार सहित 4 दुकानें सील करने की कार्रवाई की गई।
उप संचालक कृषि एमआर भगत ने बताया कि तहसीलदार के साथ खरसिया रोड स्थित इफको बाजार में गड़बड़ी पकड़ी गई। इसके बाद आउटलेट को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि लाइसेंस का रिन्यूवल नहीं हुआ था। इसी तरह शुभम फर्टिलाइजर, अशोक बीज भंडार और दिलीप भंडार को भी सील किया गया है।
बोरियों की पैकिंग पर कृषि अधिकारी से करेंगे बात
वहीं भास्कर में खुलासे के बाद इफको के स्टेट हेड एसके चौहान ने कहा है कि यूरिया और दूसरे उर्वरकों को अधिक रेट में बिल्कुल भी नहीं बेचा जा सकता है। दैनिक भास्कर में खबर पढ़ने के बाद सेल्स ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में फील्ड ऑफिसर और मैं वहां नहीं पहुंचे। एनपीके की अधिक अनुपात लिखी बोरियों में पैकिंग करने वालों पर कार्रवाई के लिए उप संचालक कृषि से बात की जाएगी ताकि इफको का किसानों के बीच सरगुजा में जो मजबूत भरोसा है। वह कम न होने पाए।
किसान मोर्चा ने की कार्रवाई की मांग
मामले में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने यूरिया की अधिक रेट में बिक्री करने वालों पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मोर्चा के जिला मंत्री अनीश ने कहा है कि किसानों के साथ धोखा हो रहा है। यूरिया सही कीमत पर मिले, सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zdCivW
via
Comments
Post a Comment