Skip to main content

तेलीबांधा की तर्ज पर शहर के 3 और तालाब बायोरेमेडी पद्धति से होंगे साफ

रायपुर नगर निगम तेलीबांधा की तर्ज पर शहर के अमलीडीह, खम्हारडीह और करबला तालाब को संवारने जा रहा है। शुक्रवार को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महापौर एजाज ढेबर, ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित ने इसका भूमिपूजन किया। मेयर एजाज ढेबर ने बताया कि तालाब अमलीडीह में 55 लाख, बड़े खम्हारडीह तालाब में 54 लाख व करबला तालाब में 70 लाख खर्च किया जाएगा। कुल 1.80 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। तीनों तालाबों में बायोरेमेडी पद्धति से पानी साफ करने का सिस्टम लगाने के साथ सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। 36 माह के भीतर काम पूरा होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3edjOea
via

Comments