Skip to main content

पीपीई किट पहने बिना कोविड वार्ड में गए 3 स्टाफ को नोटिस

मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 हॉस्पिटल में जिस स्थान पर कोरोना सस्पेक्टेड मरीजों को रखा गया है। वहां मेकॉज के ही तीन स्टाफ बिना पीपीई किट और एसओपी का पालन करते हुए घुस गए। यही नहीं, यहां प्रवेश करने के बाद वे इसी बिल्डिंग में कई स्थानों पर घूमे भी।
इस मामले की जानकारी जैसे ही मेकॉज के आला अफसरों को लगी तो हडकंप मच गया और आनन-फानन में तीन स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी कर ऐसी हरकत के लिए दो दिनों में जवाब तलब किया गया है। मेकॉज के अफसरों के अनुसार कोविड हॉस्पिटल में पहले की कुछ दवाएं बची हुई थीं वो एक्सपायरी हो रही थीं। ऐसे में कुछ स्टाफ उन दवाओं को लेने के लिए यहां आ गए थे।

दो और मरीज डिस्चार्ज एक्टिव केस 9 बचे
इधर मेकॉज में कोरोना संक्रमित होकर इलाज करवाने वाले दो और मरीज पूरी तरह से संक्रमणमुक्त हो गए हैं इन्हें गुरुवार को डिस्चार्ज किया गया है। दोनों मरीज कांकेर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही अब मेकॉज में एक्टिव मरीजों की संख्या 9 बच गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YNa7N8
via

Comments