Skip to main content

3 महीने में ही टूटा दुर्गूकोंदल की नालियों पर बनाया स्लैब

केंवटी से पखांजूर और दुर्गूकोंदल से संबलपुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदार के माध्यम से सड़क निर्माण पर पुल पुलिया एवं नाली निर्माण तीन माह पहले कराया गया है। दुर्गूकोंदल के अटल चौक में तीन महीने पहले नाली का निर्माण भी इसी के तहत कराया गया, लेकिन निर्माण की गुणवत्ताहीन के कारण नाली में बनाया गया स्लैब अभी से टूटने लगा है। शहर के अटल चौक सड़क पर प्रतिदिन लोगों का आना जाना एवं वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इसके जानते हुए भी ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन नाली का निर्माण किया गया। ठेकेदार द्वारा नाली के स्लैब निर्माण के लिए 8 से 10 एमएम की सरिया ही लगाई गई, जो भारी वाहनों को नहीं सह पा रही है। इसके चलते नालियां क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि नाली निर्माण अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाया जाए, ताकि कुछ दिन चल सके। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जीएस कोरेटी ने कहा अटल चौक के नाली निर्माण के गुणवत्ता देखी जाएगी। इसकी जांच की जाएगी व नाली की मरम्मत कराई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B4wDZq
via

Comments