Skip to main content

मनरेगा में 37 फीसदी काम पूरे कर छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे

लॉकडाउन की विपरीत स्थितियों के बावजूद छत्तीसगढ़ ने मनरेगा के विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बीते दो माह में प्रदेश ने साल भर के लक्ष्य का 37 फीसदी काम पूरा कर लिया है। इससे श्रमिकों में रोजगार की चिंता दूर हुई साथ ही ग्रामीणों की क्रय-क्षमता भी बढ़ी। वर्ष 2020-21 के अप्रैल और मई माह के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्रदेश में 175 प्रतिशत काम हुआ है। इन दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ देश में सर्वोच्च स्थान पर रहा। दो माह के भीतर सर्वाधिक परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है। यहां 1996 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार देने का साथ 1114 करोड़ 27 लाख रूपए का मजदूरी भुगतान भी किया गया है। सीएम भूपेश बघेल और पंचायत- ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को बधाई दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhattisgarh leads the country after completing 37 percent work in MNREGA


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XuiC0e
via

Comments