जगदलपुर से 122 किमी दूर ओडिशा के नवरंगपुर इलाके में सोमवार की शाम 4.40 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यहां से 122 किमी दूर पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में भूकंप के झटके लगे।
भूकंप का केंद्र नवरंगपुर के पास कुटामल बताया जा रहा है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.6 रिक्टर स्केल दर्ज किया गया है। जमीन से 5 किमी की गहराई में आए भूकंप से हल्की कंपन महसूस हुई, कुछ सेकेंड के बाद ये बंद हो गई। इधर नवरंगपुर के कुटामल और आस-पास के इलाकों में कोई भी बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि 3.6 रिक्टर स्केल पर आए भूकंप से कच्चे और कमजोर मकान क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हो सकता। इससे पहले जगदलपुर से 40 किमी दूर पर दरभा में भी मार्च में भूकंप आया था, जिसे लोगों ने महसूस भी किया, लेकिन नवरंगपुर में लगे हल्के झटके लोगों को महसूस ही नहीं हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NyjF9H
via
Comments
Post a Comment