बस्तर और इसके आसपास के राज्यों में नक्सल गतिविधियों में संलिप्त 35 बड़े नक्सलियों की मोस्टवांटेड सूची बस्तर पुलिस ने शनिवार को जारी की है। आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि अभी हम दो चरणों में वांटेड नक्सलियों की सूची जारी कर रहे हैं पहले चरण में रेंज स्तर पर और दूसरे चरण में जिला स्तर पर एक दिन पहले दंतेवाड़ा पुलिस ने भी ऐसी एक सूची जारी की थी शनिवार को रेंज स्तर पर सूची जारी की गई आने वाले दिनों में बाकी जिलों से भी वांटेड वाली सूची जारी होगी। आईजी ने कहा कि नक्सलियों के संबंध में जानकारी देने वालों के नाम पूरी तरह से गुप्त रखे जाएंगे।
पुलिस की ओर से जारी हिट लिस्ट में शामिल प्रमुख नक्सली
सेंट्रल कमेटी और पोलित ब्यूूरो सदस्य- 1 करोड़ के इनामी: मोपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गनपति उर्फ रमन्ना, नंबल्ला केशव राव उर्फ गगन्ना उर्फ प्रकाश, कट्टम सुर्दशन उर्फ आनंद उर्फ एएन उर्फ वीरेंदर, मलोजुल्ला वेनुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सोनू उर्फ लछन्ना।
हिट लिस्ट में महिला नक्सली भी: सुजाता उर्फ सुजातक्का उर्फ सरिता पति गणपति राव डीकेएसजेडसी मेंबर इनाम 25 लाख, कुमारी वेट्टी कन्नी केएएमएस इंचार्ज कोंटा एरिया कमेटी कमांडर इनाम 8 लाख, नीति उर्फ उर्मिला उर्फ कोपे पूर्वी, बस्तर डिवीजन सचिव इनाम 10 लाख, अल्लूरी कृष्णा कुमारी पति गणपति डीकेएस जेडसी सदस्य प्रभारी अबूझमाड़ इनाम 25 लाख, पदमा उर्फ कल्पना उर्फ सुजातक्का उर्फ मैना बाई प्रभारी दक्षिण बस्तर डिवीजन इनाम 25 लाख।
हिड़मा के साथ ही ये नक्सली भी हिट लिस्ट में: हिड़मा, कमांडर मिलिट्री कंपनी नंबर-1 इनाम 40 लाख, सुरेंद्र उर्फ सोमा सोढ़ी दरभा एरिया कमेटी का पूर्व सचिव इनाम 25 लाख, दीपक तेल्लाम कंपनी नंबर 5 कमांडर इनाम दस लाख, देवा उर्फ देवन्ना उर्फ वारसे सुक्का उर्फ अनिल मिलिट्री प्लाटून नंबर 24 का कमांडर इनाम 8 लाख।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31m7c0D
via
Comments
Post a Comment