मानसून की दस्तक के बाद जहां आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट हो गया है, वहीं वन विभाग भी पर्यावरण को लेकर गंभीर है। हर साल की भांति इस वर्ष भी शील बॉल फेंककर पौधरोपण किया जाएगा। जिले में इस बार 21 लाख मिश्रित प्रजाति के पौधे रोपने का लक्ष्य विभाग को मिला है। पौधरोपण में इस बार खास बात यह है कि सड़क किनारे दोनों ओर पौधों का रोपण कर राम वनगमन मार्ग बनाया जा रहा है। सिरपुर से समाेदा महानदी तक बनी 54 किमी की सड़क पर 34 किमी तक सड़क के दोनों ओर पौधरोपण किया जाएगा।
इसमें करीब 35 हजार पौधों का रोपण होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। नर्सरी से पौधों काे भिजवाने का कार्य शुरू हो गया है। विभाग मानसून का इंतजार का रहा था। गत दो दिनों हुई तेज बारिश से चारों ओर जलमग्न है। वहीं नमी भी आ चुकी है। अब पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। वन विभाग के एसडीओ शिवशंकर नाविक ने बताया कि इस बार जिले में 1108.975 हेक्टेयर में 21 लाख 27 हजार 959 पौधों का रोपण किया जाना है। पौधरोपण वन विभाग के अलावा विभिन्न योजनाओं के तहत होगा। इसकी सारी तैयारियां वन विभाग करेगी। मिश्रित पौधों की व्यवस्था हो चुकी है। इस बार भी शीड बॉल फेंककर पाैधराेपण किया जाएगा। वहीं इस बार सड़क किनारे पौधरोपण कर राम वनगमन बनाया जा रहा है। वहीं नि:शुल्क पौधों का भी वितरण किया जाएगा।
प्रत्येक वन परिक्षेत्र के जंगलों में फेंका जाएगा 20-20 हजार शीड बॉल : जिले के वन परिक्षेत्र के जंगलों में इस बार भी शीड बॉल फेंककर पौधरोपण किया जाएगा। एसडीओ ने बताया कि जिले के अंतर्गत सभी वन परिक्षेत्रों में एक लाख यानी 20-20 हजार शीड बॉड फेंके जाएंगे। इसकी भी तैयारियां हो चुकी है।
जानिए... कहां से कहां तक बनेगा राम वनगमन मार्ग
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार सड़क किनारे पौधरोपण कर राम वनगमन मार्ग बनाया जा रहा है। यह सिरपुर से समोदा महानदी तक प्रस्तावित किया गया है। यह करीब 54 किमी तक है। इसमें 34 किमी तक पौधरोपण किया जाएगा। बीच-बीच में गांव होने के कारण दूरी कम है। इस मार्ग में सड़क किनारे दोनों ओर 35 हजार पौधों का रोपण होगा। इसमें छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। इस मार्ग काे राम वनगमन मार्ग से जाना जाएगा। मार्ग में पौधरोपण के लिए विभाग ने पूरी तैयारियां कर रखी है।
इन योजनाओं के तहत किए जाएंगे पौधरोपण
योजना का नाम रकबा (हे.) पौधों की संख्या
विभागीय पौधरोपण 431.340 1,72,536
सड़क किनारे 34 किमी 35000
कैंपा मद 437.635 4,74,399
मनरेगा योजना 13 किमी 11000
वन विकास अभिकरण 210 71,750
नदी 24 6600
हरयाली प्रसार योजना - 1,50000
अन्य विभाग - 1,73,860
नि:शुल्क - 87,5508
उद्यानिकी - 1,38,000
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3evQP5D
via
Comments
Post a Comment