Skip to main content

झमाझम के साथ दंतेवाड़ा जिले में सर्वाधिक 35.5 एमएम बारिश

बस्तर में मानसून ने गुरुवार को दस्तक दी। जगदलपुर में 24 घंटे में करीब 42 एमएम बारिश हुई है। दोपहर करीब 1 बजे से बारिश शुरू हुई। कुछ देर बादल बरसकर बंद तो हो गए, लेकिन रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही, जिसके बाद फिर शाम को तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा औसत बारिश दंतेवाड़ा जिले में 35.5 एमएम दर्ज की गई। कांकेर में सबसे कम 1.85 एमएम वर्षा हुई। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार की सुबह मानसून कोंटा पहुंचा था, जहां से आगे बढ़ते हुए मानसून ने गुरुवार की सुबह बस्तर में दस्तक दी।

मानसून के साथ ही तीन सिस्टम का हो रहा असर
इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ पर तीन अलग-अलग सिस्टम का प्रभाव पड़ रहा है, जिसमें पश्चिम मध्य और उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किमी की ऊंचाई पर बन गया है। इधर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण छत्तीसगढ़ पर ऊपरी हवा में 1.5 किमी की ऊंचाई पर और 0.9 किमी की ऊंचाई पर बनी द्रोणिका उत्तर राजस्थान, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए गुजर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dantewada district with Jhajhaam receives maximum 35.5 mm rainfall


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MR1Odv
via

Comments