शनिवार व रविवार दो दिन में लौटे 33 प्रवासियों काे क्वारेंटाइन किया गया। दिल्ली, मुंबई, मदुरै, बेंगलुरू, आमगांव, हैदराबाद व कर्नाटक से आए प्रवासी ब्लॉक के विभिन्न गांवों के हैं। स्वस्थ्य जांच के बाद इनके गृह ग्राम पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन ने की। सीईओ दीपक ठाकुर ने बताया कि अब तक ब्लॉक के 4332 लोग बाहर से अपने गृह ग्रामों में आ चुके हैं।
संबलपुर क्वारेंटाइन सेंटर में दो लोगों की तबीयत खराब होने के बाद उनका स्वास्थ्य जांच की गई। नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने बताया कि सरपंच, सचिव की सूचना के बाद स्वास्थ्य टीम भेजकर उनके स्वास्थ्य की जांच कराई गई। आवश्यक दवाई दी गई। संबलपुर के किसानों को कृषि कार्य की सहमति दी गई। तहसीलदार आरपी दुबे ने बताया कि कंटेनमेंट जोन संबलपुर के किसानों की मांग पर विचार करते हुए संबलपुर सोसायटी से खाद बीज आदि के उठाव के लिए सहमति दी गई है। इस दौरान मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश भी किए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MC4DPz
via
Comments
Post a Comment